Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024: राज्य की 1 लाख 25 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति, यहां देखें पूरी जानकारी

Rate this post

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है?

जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार देश की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का संचालन कर रही है। जिसमें लगभग 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए वर्ष 2022 में Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत की। जिसके माध्यम से उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड में लगभग 3 लाख 70 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। सरकार इन महिलाओं को 5 लाख रूपये तक के ब्याज मुक्त लोन के साथ-साथ कई योजनाओं का लाभ देती है। अब इन्हीं 3 लाख 70 हजार महिलाओं में से 1 लाख 25 हजार महिलाओं को अतिरिक्त सुविधा देकर, तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करके, प्रशिक्षण देकर, और प्रोडक्ट की मार्केटिंग जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से साल में 1,00,000 रूपये तक कमाने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। हालांकि ऐसी कई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं जो 1 वर्ष में 1 लाख से अधिक की आय अर्जित करती हैं, ऐसी महिलाओं को इस योजना के लांचिंग के अवसर पर सम्मानित भी किया गया था।

READ Also  Namo Saraswati Yojana: 11वीं व 12वीं की छात्राओं को सरकार देगी 25000 की छात्रवृत्ति, आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Overview

आर्टिकल का नाम: मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
वर्ष: 2024
उद्देश्य: उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाना।
लाभार्थी: उत्तराखंड की महिलाएं।
आधिकारिक वेबसाइट: lakhpatididi.gov.in

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
  • इस योजना में केवल उन्हीं महिलाओं को चुना जाएगा जिनकी वार्षिक आय कम है।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए चुनी गई इन महिलाओं को कई क्षेत्रों में ट्रेनिंग तथा तकनीकी ज्ञान के माध्यम से पैसे कमाने हेतु सक्षम बनाया जाएगा।
  • महिलाएं इसके अतिरिक्त 5 लाख तक का लोन बिना किसी ब्याज के ले सकेंगी।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की एक अहम कड़ी हैं, इसीलिए उनके विकास से ग्रामीण विकास को बल मिलेगा।
  • यह योजना राज्य में अतिरिक्त रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए।
  • महिला अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो।
  • आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?

यदि आप उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको ऑफलाइन विकल्प को चुनना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है, और ना ही इसके लिए कोई विस्तृत दस्तावेज जारी किया गया है। इसीलिए कोई भी महिला ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती।

READ Also  Maharashtra Lek Ladki Yojana : बेटियों को मिलेगी 1 लाख 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप अपने स्वयं सहायता समूह हेड या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर इस योजना की जानकारी प्राप्त करें।
  2. अब आपको यहीं से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त हो जाएगा।
  3. यदि आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म नहीं मिलता है तो आपको अपने ब्लॉक में संबंधित अधिकारी या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा और वहां से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  4. अब इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  5. इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर अपने स्वयं के हस्ताक्षर करके फार्म के साथ संलग्न कर दें।
  6. अब भरे हुए फॉर्म को दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर दें, जहां से यह फॉर्म लिया था।
  7. आवेदन फार्म के जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपको एक रसीद दी जाएगी। इस रसीद को अपने पास रख ले।
  8. अब आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और यदि आप पात्र पाए जाते हैं तो योजना का लाभ दे दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना की KYC

जो लोग मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में पहले से आवेदन कर चुके हैं उनके लिए एक आवश्यक सूचना यह है कि वे बैंक में जाकर अपनी e-KYC जरूर कर लें। e-KYC की प्रक्रिया से उन्हीं महिलाओं को गुजरना पड़ेगा जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है। यदि ऐसा है, तो आपके खाते पर DBT की सुविधा चालू नहीं की जाएगी। जिस वजह से लखपति दीदी योजना के तहत दी जा रही सहायता राशि, ऋण राशि आदि का लाभ आपके बैंक खाते में नहीं पहुंच पाएगा।

READ Also  Uncover the Secrets of Healthy Living: Transform Your Life with These Simple Tips

Leave a Comment